पंजाब में बाढ़ संकट के बीच Sukhbir Badal का बड़ा बयान, कार्यकर्ताओं को दिए ये निर्देश (देखें Video)
Babushahi Bureau
चंडीगढ़, 26 अगस्त 2025: शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर हर संभव सहायता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में सभी को एक साथ आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी ताकि प्रभावितों को तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।
मोगा में प्रस्तावित रैली रद्द
बाढ़ की गंभीर स्थिति के कारण 31 अगस्त को मोगा में आयोजित होनी वाली “फतेह रैली” को स्थगित कर दिया गया है। सुखबीर बादल ने कहा कि इस समय सबसे जरूरी काम बाढ़ प्रभावितों की सहायता करना है और इसी कारण रैली को आगे के लिए टाल दिया गया है।
एकजुटता और सहयोग से ही होगी विपदा पार
सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब के लोग जब एकजुट होते हैं तो हर मुसीबत का सामना कर लेते हैं। उन्होंने सभी से एकजुट रहने और अपनी ताकत दिखाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने वाही गुरु से सभी की सलामती और जल्दी राहत के लिए प्रार्थना की।
ਮੈਂ ਸਮੂਹ ਅਕਾਲੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਉਹ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਏ ਹੜ੍ਹ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਆਪਣੇ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੀ ਹਰ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਮੱਦਦ ਕਰਨ। ਇਸ ਔਖੀ ਘੜੀ ਏਕਤਾ ਨਾਲ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਦਾ ਸਾਥ ਦਿਓ।
ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਮੋਗਾ ਵਿਖੇ 31 ਅਗਸਤ 2025 ਨੂੰ ਹੋਣ ਵਾਲੀ "ਫਤਿਹ ਰੈਲੀ" ਨੂੰ ਫਿਲਹਾਲ ਮੁਲਤਵੀ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਸਮੂਹ… pic.twitter.com/smloQpLkHi
— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) August 26, 2025
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →