राष्ट्रपति मुर्मू के चलते जालंधर दो दिन के लिए नो फ्लाइंग ज़ोन घोषित
जालंधर, 14 जनवरी,2026ः जालंधर में देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। उपायुक्त के निर्देशों पर 15 से 16 जनवरी 2026 तक पूरे जालंधर जिले को ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है। 16 जनवरी 2026 को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जालंधर दौरे पर आ रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट रहेंगी और जिले भर में कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
हालांकि, इस आदेश में राष्ट्रपति और अन्य वीवीआईपी के आधिकारिक हेलिकॉप्टर व विमानों को छूट दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर लिया गया है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →