शिमला पुलिस ने पंजाब के फिरोजपुर से दबोचा चिट्टा सप्लाई का मुख्य सरगना, वर्चुअल नंबर से चला रहा था नेटवर्क
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 28 फरवरी 2026 :
नशा माफिया के खिलाफ छेड़े गए व्यापक अभियान में शिमला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय हैरोइन (चिट्टा) तस्करी नैटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए इसके मुख्य सरगना को पंजाब के फिरोजपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्चुअल नंबरों के जरिए इस पूरे सिंडिकेट को ऑप्रेट कर रहा था। इस मामले में पुलिस अब तक कुल 7 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।
रोहड़ू से शुरू हुई थी जांच की कड़ी
पुलिस की यह कार्रवाई 2 फरवरी 2026 को दर्ज मुकद्दमा नंबर 5/26 के तहत अमल में लाई गई। शुरुआत में रोहड़ू के मेहंदली पुल के पास पुलिस ने पंजाब के दो युवकों जशनदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह कोट को 83 ग्राम चिट्टा के साथ रंगे हाथों पकड़ा था। इसी गिरफ्तारी ने पुलिस को इस बड़े नैटवर्क तक पहुंचने का रास्ता दिया।
सप्लाई चेन तोड़ते हुए मेजर डिस्ट्रीब्यूटर तक पहुंची पुलिस
प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सप्लाई चेन में शामिल स्थानीय तस्करों पर शिकंजा कसा।
पुलिस ने चिड़गांव क्षेत्र के 4 और आरोपियों आशीष चौहान, नवीन शिट्टा, दीवान चंद और विजेंद्र सिंह उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में विजेंद्र सिंह उर्फ छोटू को इस नैटवर्क का मेजर डिस्ट्रीब्यूटर बताया गया है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →