भूकंप के झटको से फिर हिली धरती, लोग निकले घरों से बाहर
कोलकाताः पश्चिम बंगाल में शुक्रवार दोपहर 1:20 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 रही। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के सतखिरा में था। कंपन महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अभी भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →