गुरदासपुर पुलिसकर्मी हत्या मामला: आरोपी ने जुर्म कबूल किया
गुरदासपुरः आदिया चेकपोस्ट पर तैनात दो पुलिसवालों की बेरहमी से हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी दिलावर सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शुक्रवार को जब पुलिस अधिकारी आरोपी को भारी सिक्योरिटी में मेडिकल जांच के लिए सिविल हॉस्पिटल लाए, तो उसने मीडिया और पुलिस के सामने हत्या की बात कबूल कर ली।
दिलावर सिंह ने बताया कि उसने अपने साथियों इंदरजीत सिंह और रंजीत सिंह के साथ मिलकर इस खूनी वारदात को अंजाम दिया था। गौरतलब है कि इस मामले में शामिल तीसरा आरोपी रंजीत सिंह पहले ही पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारा जा चुका है, जबकि दूसरा आरोपी इंदरजीत सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और फरार है।
पुलिस अब दिलावर सिंह से पूछताछ कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि हत्या के पीछे असली मकसद क्या था और फरार आरोपी इंदरजीत सिंह कहां छिपा हो सकता है। दिलावर के इस कबूलनामे के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →