बरी होने के बाद बीजेपी पर बरसे केजरीवाल- बोले- मेरा कत्ल करवा दो
नई दिल्लीः दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े CBI केस में बरी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हमारे खिलाफ साजिश रची। वे AAP को हरा नहीं पाए तो खत्म करने जुट गए। दोनों को देश से माफी मांगनी चाहिए। केजरीवाल ने कहा- आज मेरे दिल से बड़ा बोझ उतर गया है। आपने इतने केस बनाए। आपने हमारे पीछे ED, CBI, पुलिस छोड़ी। एक समय AAP के टॉप 5 नेता जेलमें थे, लेकिन आप कुछ नहीं बिगाड़ सके।
उन्होने कहा- अब तो केवल कत्ल कराकर ही केजरीवाल को कंट्रोल कर सकते हैं। बिना कत्ल कराए ये लोग केजरीवाल को संभाल नहीं सकते हैं। मोदी और शाह के षडयंत्र का खामियाजा दिल्ली के 3 करोड़ लोग भुगत रहे हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →