3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जाने भारत में दिखेगा या नहीं?
नई दिल्लीः वर्ष 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026, मंगलवार को लगने जा रहा है। यह फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को पड़ेगा और धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। भारत में यह ग्रहण ‘ग्रस्तोदित खंडग्रास चंद्र ग्रहण’ के रूप में दिखाई देगा, यानी चंद्रमा के उदय के समय ही ग्रहण की अवस्था नजर आएगी।ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा। एशिया के अधिकांश देशों, विशेषकर भारत सहित पूर्वी और मध्य एशिया में यह देखा जा सकेगा। ऑस्ट्रेलिया और ओशिनिया में इसका दृश्य सबसे स्पष्ट रहेगा। इसके अलावा उत्तर और मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी भाग तथा प्रशांत महासागर क्षेत्र में भी ग्रहण पूरी तरह दिखाई देगा। हालांकि अफ्रीका और यूरोप में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा।
भारत में यह ग्रहण चंद्रोदय के समय दिखाई देगा और अधिकांश स्थानों पर अंतिम चरण ही स्पष्ट रहेगा।
- उपछाया ग्रहण प्रारंभ: दोपहर 02:14 बजे
- आंशिक ग्रहण प्रारंभ: दोपहर 03:20 बजे
- पूर्ण चंद्र ग्रहण (टोटैलिटी): शाम 04:34 से 05:32 बजे तक
- आंशिक ग्रहण समाप्ति: शाम 06:45 बजे
- उपछाया समाप्ति: शाम 07:53 बजे
पूर्वोत्तर भारत जैसे असम और अरुणाचल प्रदेश में पूर्णता की झलक मिल सकती है। वहीं दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में चंद्रमा के उदय के समय आंशिक ग्रहण दिखाई देगा, जो लगभग 20 से 25 मिनट तक स्पष्ट रह सकता है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →