सांसद सतनाम संधू ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों सौपा ज्ञापन, मंत्रालय से स्पेन के मैड्रिड और बार्सिलोना में रहने वाले प्रवासी भारतीयों के पासपोर्ट नवीनीकरण की प्रक्रिया को तेज़ करने का किया आग्रह
सांसद सतनाम सिंह संधू ने की विदेश मंत्रालय से तत्काल हस्तक्षेप की मांग, स्पेन में भारतीय समुदाय की इमिग्रेशन रेगुलराइजेशन प्रक्रिया में मदद के लिए पीसीसी और पासपोर्ट जारी करने की सेवा में शीघ्रता का आग्रह
Punjab News, 7 May 2026-
राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने स्पेन, विशेष रूप से मैड्रिड और बार्सिलोना शहरों में रह रहे प्रवासी भारतीय नागरिकों को आ रही पासपोर्ट और दस्तावेज़ (डॉक्यूमेंटेशन) जारी करने सम्बन्धी प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपाकर तुरन्त हस्तक्षेप करने की मांग की है।
सांसद सतनाम सिंह संधू, जो विदेश मामलों की स्थायी समिति के सदस्य भी हैं, ने विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष तब मामला उठाया, जब उन्हें पूरे स्पेन से सिख गुरुद्वारा समुदाय और अन्य भारतीय सामुदायिक संगठनों सहित प्रवासी भारतीयों के सदस्यों से कई शिकायतें मिलीं। इन शिकायतों में इस बात पर ज़ोर दिया गया था कि भारतीय नागरिकों को ज़रूरी दस्तावेज़ और कांसुलर सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया में तेज़ी लाई जाए।
अपने ज्ञापन के ज़रिए, सांसद सतनाम सिंह संधू ने विदेश मंत्रालय को पासपोर्ट के नवीनीकरण, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट और अन्य ज़रूरी दस्तावेज़ों से संबंधित सेवाओं को लेकर बढ़ रही चिंताओं से अवगत कराया, जिनका असर स्पेन में रहने वाले भारतीयों पर पड़ रहा है।
सांसद सतनाम सिंह संधू ने कहा, “स्पेन में रह रहे बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक, विशेष रूप से मैड्रिड और बार्सिलोना जैसे शहरों में, पासपोर्ट नवीनीकरण, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट में शीघ्रता की जाए। इस स्थिति ने प्रभावित लोगों और उनके परिवारों में गंभीर चिंता और असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है, जबकि वे सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के इच्छुक हैं।”
सांसद सतनाम सिंह संधू ने विदेश मंत्रालय से आग्रह किया कि तत्काल पासपोर्ट नवीनीकरण सेवाएं, आपातकालीन दस्तावेज़ मामलों में समय पर सहायता प्रदान की जाए और पीसीसी जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने स्पेन स्थित भारतीय दूतावास अतिरिक्त कांसुलर आउटरीच और विशेष दस्तावेज़ शिविर आयोजित करने पर विचार करने का अनुरोध किया ताकि भारतीय समुदाय के लोगों को शीघ्र सहायता मिल सके।” सांसद ने मंत्रालय से इस मामले की सहानुभूतिपूर्वक जाँच करने तथा स्पेन स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से तत्काल पासपोर्ट नवीनीकरण सेवाओं को तेज़ करने का आग्रह किया।
सांसद ने आगे कहा, “स्पेन में चल रही इमिग्रेशन रेगुलराइजेशन प्रक्रिया को देखते हुए यह मामला अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है, क्योंकि यह प्रक्रिया लोगों को अपने कानूनी दर्जे को नियमित करने के लिए सीमित समय प्रदान करती है। लेकिन वैध दस्तावेज़ों की कमी के कारण कई भारतीय प्रवासी इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पा रहे हैं।”
यूरोप में रहने वाले भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भी इस मुद्दे को उठाया। फ्रांस में रहने वाले कुलविंदर सिंह ने एक वीडियो संदेश में,सांसद सतनाम संधू को भारतीय सरकार के समक्ष इस मामले को उठाने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि स्पेन में हज़ारों पंजाबियों को पासपोर्ट और पीसीसी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सांसद के हस्तक्षेप से, अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर हुआ है, जिससे दस्तावेज़ों की प्रोसेसिंग तेज़ से हो रही है, हालाँकि इसमें और तेज़ी लाने की ज़रूरत है।
गौरतलब है कि स्पेन में रह रहे भारतीय प्रवासी समुदाय का दैनिक जीवन प्रभावित हुआ है वे असमंजस की स्थिति में हैं। पासपोर्ट लंबित प्रक्रियाओं में फंसे होने के कारण कई लोग पारिवारिक आपातस्थितियों में भारत नहीं आ पा रहे हैं और न ही स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ उठा पा रहे हैं तथा बुनियादी अधिकारों और आवश्यक सेवाओं से भी वंचित है, जिससे वे विदेशी भूमि पर असुरक्षित स्थिति में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। कई मामलों में वैध दस्तावेज़ों की कमी के कारण लोग अपनी नौकरी जारी नहीं रख पा रहे हैं, जिससे परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
सांसद सतनाम संधू ने जोर देकर कहा कि समय पर हस्तक्षेप बेहद आवश्यक है, ताकि स्पेन में रह रहे भारतीय बिना किसी बाधा के अपना कानूनी दर्जा स्थापित कर सकें और संभावित कानूनी जटिलताओं से बच सकें।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →