Weather Update: हरियाणा के 10 जिलो में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट
चंडीगढ़, 04 जून, 2026ः हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
यहां 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके अलावा सिरसा, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →