Himachal: भारत-अफगानिस्तान वनडे मैच के दौरान पैराग्लाइडिंग एवं अन्य हवाई गतिविधियों पर रोक
बाबूशाही ब्यूरो
धर्मशाला, 10 जून 2026 : एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 13 जून 2026 को आयोजित होने वाले भारत और अफगानिस्तान के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दृष्टिगत सुरक्षा एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग एवं अन्य हवाई गतिविधियों पर रोक के आदेश जारी किए हैं।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने यह आदेश जारी करते हुए बताया है कि मैच में भाग लेने वाली दोनों टीमें 11 जून 2026 से धर्मशाला पहुंचकर अभ्यास सत्रों में भाग लेंगी। ऐसे में खिलाड़ियों, अधिकारियों तथा दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एचपीसीए स्टेडियम तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में 11 से 13 जून 2026 को मैच समाप्ति तक पैराग्लाइडिंग और अन्य सभी हवाई गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →