Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में 2 दिन बारिश के आसार
पंजाब और चंडीगढ़ में नवंबर का दूसरा सप्ताह शुरू होने के बावजूद ठंड ने जोर नहीं पकड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार आज (10 नवंबर) को राज्य का मौसम ड्राई रहेगा। दो दिन 12 और 13 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
इसके बाद मौसम फिर शुष्क रहने का अनुमान है।इसके अलावा आज (मंगलवार) से नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। पंजाब में अगले तीन दिन रात और सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं।पंजाब-चंडीगढ़ में 2 दिन बारिश के आसार
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →