केंद्रीय राज्यमंत्री बिट्टू को एससी कमीशन ने किया तलब
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 04 जून, 2026ः पंजाब एससी कमीशन ने 2 अलग-अलग मामलों में केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा और प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को तलब किया है। उन्हें 15 जून को अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को आज एससी कमीशन ने तलब किया, लेकिन वह पेश नहीं हुए। उनकी तरफ से वकील पेश हुए, जिन्होंने बिट्टू की ओर से उनका पक्ष रखा। वहीं, बिट्टू की कमीशन की चेयरमैन से बात भी करवाई गई। बिट्टू ने अपनी व्यस्तता बताई। इसके बाद अब उन्हें 15 जून को तलब किया गया है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →