पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले
नई दिल्लीः कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब मामलों के प्रभारी सचिन पायलट ने आज नई दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद सचिन पायलट ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अहम बैठक की।
पंजाब कांग्रेस का प्रभार संभालने के बाद पायलट की गांधी परिवार से इस बैक-टू-बैक मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, जानकारों का मानना है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़े बदलाव हो सकते हैं।
पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी सोमवार को नई दिल्ली में पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सचिन पायलट से मुलाकात की थी। पायलट के पंजाब प्रभारी बनाए जाने के बाद वड़िंग की उनसे यह पहली मुलाकात थी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →