पंजाब-चंडीगढ़ में कल मिनिस्टीरियल स्टाफ की छुट्टी, पढ़ें क्यों रहेगा काम-काज ठप
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार और सरकारी कर्मचारियों के बीच चल रही तनातनी बढ़ती जा रही है। साझा मुलाजिम मंच ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानती, तब तक वे अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
साझा मुलाजिम मंच के अध्यक्ष सुखचैन सिंह खैहरा ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को पंजाब भर में मिनिस्टीरियल स्टाफ सामूहिक छुट्टी लेकर हड़ताल पर रहेगा। वहीं, चंडीगढ़ और मोहाली के कर्मचारी अपने-अपने दफ्तरों के बाहर भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
सुखचैन सिंह खैहरा ने कहा कि साझा मुलाजिम मंच ने मुलाजिमों के खिलाफ जारी किए गए पत्र को 7 सितंबर तक वापस लेने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन सरकार ने अब तक वह पत्र वापस नहीं लिया। इसके बाद मुलाजिमों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विरोध शुरू करने का फैसला किया है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →