Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन बारिश का अलर्ट
चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में आज (6 अक्टूबर) से मौसम बदलने वाला है। अगले 4 दिन कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदलने का कारण नया पश्चिमी विक्षोभ है। यह ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय है। इसके असर से 6 और 7 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश के साथ आंधी, बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
8 और 9 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 10 और 11 अक्टूबर को भी पंजाब में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →