Himachal Gets 239.45 Crore From Centre: केंद्र ने हिमाचल को दी 239.45 करोड़ की सौगात, मंत्री विक्रमादित्य के प्रयास लाए रंग
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला : 29 जुलाई 2026 : छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-कुमारहट्टी सडक़ को मंजूर किए 203.52 करोड़
केंद्र ने मंगलवार के दिन हिमाचल के लिए दो बड़ी सौगातें दी है। इसके तहत केंद्रीय सडक़, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने प्रदेश की दो सडक़ परियोजनाओं के लिए 239.45 करोड़ रुपए की राशि मंजूर कर दी है।
इनमेंछैला-नेरीपुल-यशवंतनगर-कुमारहट्टी और टिक्कर-जरोल-गाहन-ननखडी-खमाड़ी रोड़ शामिल है। सेंट्रल रोड़ एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (सीआरआईएफ) के तहत मंत्रालय ने स्वीकृति दी है। लिहाजा प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के इन दोनों सड़क परियोजनाओं को लेकर किए प्रयास यहां पर रंग लाए हैं और अब इन सड़कों का कायाकल्प होने की राह भी आसान हो गई है।
जानकारी के अनुसार केंद्रीय सडक़, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सीआरआईएफ के तहत छैला-नेरीपुल-यशवंतनगर-कुमारहट्टी सडक़ के लिए 203.52 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है।
करीब 36 किलोमीटर लंबी यह सड़क तीन जिलों से होकर गुजरती है। प्रदेश सरकार की ओर से इस सड़क के अपग्रेडेशन के लिए प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा था।
वहीं, मंत्रालय ने टिक्कर-जरोल-गाहन-ननखड़ी-खमाड़ी रोड़ के लिए भी सीआरआईएफ के तहत 35.93 करोड़ की राशि मंजूर की है। इस राशि से 16 किलोमीटर सडक़ पर कार्य होना है। अहम है कि राज्य सरकार की ओर से दोनों सडक़ परियोजनाओं को लेकर एक डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए सडक़, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह प्रदेश की दोनों सड़क परियोजनाओं को लेकर मामला केंद्र के समक्ष उठाते रहे। मुख्यमंत्री ने इसी वर्ष जनवरी माह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुलाकात के दौरान बजट की मांग रखी। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →