CGC यूनिवर्सिटी मोहाली में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के साथ नए शैक्षणिक वर्ष की पवित्र शुरुआत
मोहाली, 12 जुलाई 2026- सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली द्वारा अगाध श्रद्धा, कृतज्ञता और आध्यात्मिक भावना के साथ अपने पहले श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डालकर नए शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत की गई। इस अवसर पर वाहेगुरु जी का ओट-आसरा लेते हुए विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति और छात्रों के सुनहरे भविष्य के लिए अरदास की गई। इस पवित्र समारोह में विश्वविद्यालय के प्रबंधन, फैकल्टी, स्टाफ, छात्रों और गणमान्य व्यक्तियों ने अत्यंत शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण माहौल में उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित, अंतर्राष्ट्रीय फादर ऑफ एजुकेशन पुरस्कार से सम्मानित माननीय संस्थापक चांसलर रशपाल सिंह धालीवाल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, हर सार्थक यात्रा की शुरुआत विश्वास और कृतज्ञता के साथ होती है। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर हम ईश्वर के चरणों में प्रार्थना करते हैं कि वह हमारा मार्ग ज्ञान, ईमानदारी और सहानुभूति से रोशन करें। सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में हमारा मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान बांटना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, सेवा भावना और समाज के लिए जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। विश्वविद्यालय के प्रबंध निदेशक (एमडी) अर्श धालीवाल ने इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा नया शैक्षणिक वर्ष नई उम्मीदों, नए अवसरों और उत्कृष्टता की ओर बढऩे का प्रतीक है। श्री अखंड पाठ साहिब के पवित्र पाठ के साथ इस सफर की शुरुआत करना हमारे इस विश्वास को दर्शाता है कि आध्यात्मिक मूल्य और शिक्षा साथ-साथ चलते हैं। उम्मीद है कि यह वर्ष हमारे छात्रों को नया सीखने, विनम्रता के साथ नेतृत्व करने और जिम्मेदार वैश्विक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करेगा। समारोह के समापन पर गुरु का लंगर अटूट बरताया गया, जो निष्काम सेवा, समानता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इस धार्मिक समागम ने विश्वविद्यालय में एक सकारात्मक और उत्साहजनक माहौल का निर्माण किया, जिसने सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली की बौद्धिक उत्कृष्टता के साथ-साथ नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।