CGC लांडरां के दो ग्रेजुएट्स इंडियन नेवी के लिए चुने गए
चंडीगढ़
चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ (सीजीसी) लांडरां ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है, जिसमें संस्थान के दो पूर्व छात्रों ने प्रतिष्ठित चयन प्रक्रियाओं के माध्यम से इंडियन नेवी (भारतीय नौसेना) में प्रवेश प्राप्त किया है। जहाँ सब लेफ्टिनेंट बिश्वेंद्र सिंह (बी.टेक ईसीई, बैच 2019-2023) को सीडीएस (आईएनए एंट्री) के माध्यम से इंडियन नेवी में कमीशन किया गया है और वे वर्तमान में भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, वहीं साहिल सिंह चिकारा (बी.टेक सीएसई, बैच 2020-2024) को नेवल सिलेक्शन बोर्ड, विशाखापत्तनम के माध्यम से इंडियन नेवी (जीएसएक्स) के लिए अनुशंसित और मेरिट सूची में शामिल किया गया है तथा उन्हें अधिकारी प्रशिक्षण के लिए इंडियन नेवी अकादमी में शामिल होने के लिए चयनित किया गया है।
दोनों पूर्व छात्र सीजीसी लांडरां में अपने कार्यकाल के दौरान सक्रिय एनसीसी कैडेट रहे और उन्होंने वेरियस कैम्प्स तथा इंस्टीटूशनल एक्टीविटीज़ में भाग लिया, जिनसे उनके डिसीप्लिन, लीडरशिप और टीम स्पिरिट के विकास में योगदान मिला। उनका चयन इंडियन आर्म्ड फोर्सेज में प्रवेश हेतु राष्ट्रीय स्तर की कठोर चयन प्रक्रिया को दर्शाता है तथा यह संस्थान में समग्र छात्र विकास पर दिए जाने वाले निरंतर जोर को भी प्रतिबिंबित करता है।
उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए, सीजीसी लांडरां के कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह ने कहा, “डिफेन्स सर्विसेज़ में हमारे पूर्व छात्रों की सफलता डिसीप्लिन, अकादमी स्ट्रेंथ और होलिस्टिक डेवलपमेंट पर हमारे फोकस को दर्शाती है। हम दोनों पूर्व छात्रों को बधाई देते हैं और उनकी ट्रेनिंग और सेर्विसेज़ के लिए उन्हें शुभकामनाएँ देते हैं।“डॉ. संतोष कुमार, एनसीसी प्रमुख, सीजीसी लांडरां, ने आगे कहा, “ये चयन हमारे एनसीसी यूनिट में निरंतर चल रही प्रशिक्षण संस्कृति और वर्षों से कैडेट्स द्वारा दिखाई गई समर्पण भावना को दर्शाते हैं। हमें यह देखकर प्रसन्नता है कि हमारे छात्र भारतीय नौसेना में अधिकारी प्रशिक्षण की ओर आगे बढ़ रहे हैं।”
साहिल और बिश्वेंद्र की उपलब्धियाँ सीजीसी लांडरां की उस स्थायी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं, जिसके तहत अनुशासित, सक्षम और देश सेवा के लिए पूर्णतः तैयार व्यक्तित्वों का निर्माण किया जाता है, जो ईमानदारी और उत्कृष्टता के साथ राष्ट्र की सेवा कर सकें।