इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर
कोलकाता,14 फरवरी,2026ः कोलकाता एयरपोर्ट पर शिलॉन्ग जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 7304 के टॉयलेट में बम की धमकी वाला हस्तलिखित नोट मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों की बोर्डिंग से पहले ही विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर सुरक्षा एजेंसियों ने सघन तलाशी शुरू की, हालांकि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →