पुलवामा हमलाः पीएम मोदी सहित इन हस्तियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
नई दिल्ली, 14 फरवरी,2026ः उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोशल मीडिया पर अपने संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा कि सुरक्षा कर्मियों का सर्वोच्च बलिदान सदैव याद किया जाएगा और प्रत्येक नागरिक को एक सशक्त तथा सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करेगा।
अन्य संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि शहीद जवानों की राष्ट्र के प्रति निष्ठा, संकल्प और सेवा देशवासियों की सामूहिक चेतना में सदैव जीवित रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय उनके अदम्य साहस से प्रेरणा और शक्ति प्राप्त करता है।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने संदेश में डॉ. जयशंकर ने कहा कि उनके बलिदान से सीमा पार आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की नीति को और मजबूती मिलती है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →