Himachal: सोलन पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलाें में पकड़ा चिट्टा, सिरिंज और नकदी; शातिर अपराधी समेत 2 गिरफ्तार
बाबूशाही ब्यूरो
सोलन, 14 फरवरी 2026 :
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने धर्मपुर और परवाणू क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को नशीले पदार्थाें के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पहले मामले में धर्मपुर पुलिस ने ओल्ड आईटीआई के समीप एक कमरे में दबिश दी। इस दाैरान 24 वर्षीय पारस मेहता के कब्जे से 1 ग्राम हैरोइन, 14 सिरिंज, एक इलैक्ट्रॉनिक वजन मशीन और 2540 रुपए नकद बरामद किए गए।
एसपी सोलन टी. साईं दत्तात्रेय बामा ने बताया कि आरोपी पारस मेहता एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले ही धर्मपुर थाने में 4 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशा कहां से लाया था और किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करने वाला था।
दूसरे मामले में परवाणू पुलिस थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कामली पुल बाइफरकेशन के पास एनएच पर पैदल चल रहे एक युवक को शक के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर युवक के पास से 7.36 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय दीक्षांत, निवासी गांव अन्हेच (डगशाई) के रूप में हुई है। एसपी सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →