उपराष्ट्रपति, गृह मंत्री ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
नई दिल्ली, 14 फरवरी,2026ः उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को आज उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि सुषमा स्वराज एक असाधारण नेता और करुणामयी लोक सेवक थीं। श्री राधाकृष्णन ने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण, उत्कृष्ट संसदीय विरासत और मानवीय कूटनीति लाखों लोगों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा गहरे सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा।
गृह मंत्री अमित शाह ने आज पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर अपने संदेश में श्री शाह ने कहा कि सुषमा स्वराज ने जनकल्याण को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया और राष्ट्रीय हित से जुड़े विषयों पर निर्भीक राय रखने के लिए पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्र, संस्कृति, भाषा, विदेश नीति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सुषमा स्वराज का योगदान आने वाले कई दशकों तक देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →