कक्षा 6-8 तक के स्टूडेंट्स को मिलेगा फ्री ब्रेकफास्ट, CM विजय ने स्कूली बच्चों के साथ नाश्ता किया
चेन्नई, 22 सितंबर,2026ः तमिलनाडु के मुख्यमंत्री C जोसेफ विजय ने मंगलवार को चेन्नई में विस्तारित पेरुंथलैवर कामराजर फ्री ब्रेकफास्ट स्कीम लॉन्च की। उन्होंने छात्रों को नाश्ता परोसा। उनके साथ बैठकर ब्रेकफास्ट भी किया।यह कार्यक्रम चेन्नई के तिरुवन्मियूर स्थित गांधी ग्रामम के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में शुरू किया गया। विजय ने स्कूली बच्चों से बातचीत भी की।पहले इस योजना का लाभ कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को मिलता था। अब कक्षा 6 से 8 तक के छात्र भी इसके दायरे में आ गए हैं।
इस योजना का उद्देश्य स्कूली बच्चों को पौष्टिक भोजन देना है। राज्य सरकार के अनुसार, इससे छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने में मदद मिलेगी। सरकार ने यह भी कहा है कि योजना छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →