Holiday Alert: पंजाब के इस जिले में 23 सितंबर को छुट्टी का ऐलान
बाबूशाही नेटवर्क
फरीदकोट, 22 सितंबर, 2026: DC फरीदकोट ने बाबा शेख फरीद जी के आगमन को ध्यान में रखते हुए जिले में बुधवार, 23 सितंबर, 2026 को लोकल छुट्टी घोषित की है।
इस संबंध में जारी आदेशों के अनुसार, इस दिन जिले के सभी सरकारी ऑफिस, सरकारी शिक्षण संस्थान, सेवा केंद्र और फर्द केंद्र आदि बंद रहेंगे। DC ने स्पष्ट किया है कि यह छुट्टी उन शिक्षण संस्थानों और परीक्षा केंद्रों पर लागू नहीं होगी, जहां परीक्षा की तारीख पहले से तय हो चुकी है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →