Haryana: किसान-पुलिस हुए आमने-सामने, वाटर कैनन का इस्तेमाल, आंसू गैस के गोले भी दागे
बाबूशाही ब्यूरो
कुरुक्षेत्र, 22 सितंबर,2026ः कुरुक्षेत्र में किसान और पुलिस आमने-सामने हो गए हैं। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने धान की सरकारी खरीद शुरू न होने पर मंगलवार को GT रोड जाम करने का ऐलान किया था। DC विश्राम कुमार मीणा से मीटिंग बेनतीजा रहने के बाद किसान जाम करने निकल गए। बराड़ा रोड पर पहले पुलिस ने किसानों को रोक लिया। जब किसान बैरिकेडिंग की तरफ बढ़े तो पुलिस ने उन पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े।
गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा, “बेईमान अधिकारियों की वजह से यह सब हो रहा है। सरकार किसानों को पिटवाना चाहती है। इन्हें किसानों की बदनामी कराने में मजा आता है। ऐसे अधिकारियों को हरियाणा से हटा देना चाहिए। उधर हाईवे पर पुलिस लाठी लेकर तैयार है। हम पिटेंगे, हम जाएंगे और वो पीटेंगे।”
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →