गुरदासपुर में MP रंधावा ने अवैध माइनिंग पर मारा छापा
गुरदासपुर, 05 जुलाई, 2026ः गुरदासपुर के गहली में धुस्सी बांध टूटने से मचे हड़कंप के बीच गुरदासपुर के लोकसभा सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने एक बेहद बड़ा और कड़ा एक्शन लिया है। सांसद रंधावा ने विधानसभा क्षेत्र डेरा बाबा नानक के अंतर्गत आते गुरचक्क और घड़ी के बेट इलाकों में चल रहे अवैध खनन के अड्डों पर अचानक खुद छापेमारी की।सांसद रंधावा ने ग्राउंड जीरो से एक वीडियो जारी कर सरकार पर माइनिंग माफिया को संरक्षण देने के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।सांसद के इस औचक छापे से माइनिंग माफिया और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सांसद रंधावा ने मौके से ही प्रशासनिक अधिकारियों को फोन घुमाए और मुख्यमंत्री को सीधे चुनौती दी।
मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा भारी पुलिस बल और काफिले के साथ मौके पर पहुंचे, वहां अवैध माइनिंग कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। खनन में लगे कई ट्रक चालक और पोकलेन/जेसीबी मशीन ऑपरेटर अपनी-अपनी गाड़ियां और मशीनें मौके पर ही चालू छोड़कर खेतों की तरफ भाग निकले। हालांकि, मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस और टीम ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। माफिया के कई टिपर और भारी मशीनें पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →