चारधाम यात्रा शुरुः खोले गए गंगोत्री धाम के कपाट
ऊखीमठ, 19 अप्रैल,2026ः उत्तराखंड में आज से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री के कपाट खोल दिए गए हैं। वहीं केदारनाथ की डोली भी आज ही अपनी शीतकालीन गद्दी ऊखीमठ से केदारनाथ के लिए रवाना हो गई है।
गंगोत्री में कपाट तो खुल गए हैं लेकिन आम लोग अभी मां के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल, यहां पर पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से होनी हो जो खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे। सीएम मंदिर प्रांगण में पहुंच गए हैं और कुछ ही देर में वह पहली पूजा करेंगे। जिसके बाद आम लोग भी मां गंगा के दर्शन कर पाएंगे।
उधर मां यमुनोत्री में भी कपाट खोलने की पूरी तैयारी कर ली गई है, मंदिर में कपाट खोलने से पहले की आखिरी पूजा की जा रही है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →