पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल (गुरुवार) से:27 अक्टूबर तक चलेगा
चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल यानी 22 से शुरू होगा, जो 27 अक्टूबर तक चलेगा। पहले दिन दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी और गैर-सरकारी कामकाज निपटाया जाएगा। सत्र के दौरान सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल और बेअदबी कानून से जुड़े संशोधनों को लेकर हंगामे के आसार हैं।
सत्र में सरकार की ओर से केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की जा सकती है। इसके साथ ही अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में भी प्रस्ताव लाए जाने की संभावना है। सरकार ने इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन करने का वादा किया है। ऐसे में विधानसभा में इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →