डेढ़ साल की बच्ची को 10 साल की बच्ची ने छठी मंजिल से नीचे फेंका, मौत
मुंबईः मुंबई के गोरेगांव में डेढ़ साल की बच्ची की छठी मंजिल से गिरकर मौत मामले में पुलिस ने 7 दिन बाद हत्या की FIR दर्ज की है। बच्ची की मां ने 10 साल की पड़ोसी बच्ची पर उसे नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पहले आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था।
घटना 14 अक्टूबर की रात हुई थी। पुलिस के मुताबिक, CCTV फुटेज में नाबालिग लड़की छोटी बच्ची को उठाकर रेलिंग से खुले डक्ट में धकेलती दिखाई दी। इसके बाद वह वहां से भाग गई। सोसायटी के लोग घायल बच्ची को अस्पताल ले गए।
हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया था। बोर्ड ने उसकी काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए और उसे माता-पिता की देखरेख में छोड़ दिया।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →