दिल्ली में आज चालान माफी के लिए लगेगी लोक अदालत
नई दिल्ली, 20 जनवरी,2026ः दिल्ली यातायात पुलिस आज चालान भुगतान और नोटिसों की सुनवाई के लिए लोक अदालत का आयोजन करेगी। यह लोक अदालत पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, तीस हजारी, साकेत, रोहिणी, द्वारका और राउज एवेन्यू कोर्ट परिसरों में लगेगी। इससे पहले लोक अदालत की तारीख 13 दिसंबर थी। हालांकि दिल्ली स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी ने तारीख बदलकर 10 जनवरी कर दी।
लोक अदालत इन स्थानों पर लगेगी-
- सभी दिल्ली जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स
- तिस हजारी
- कड़कड़डूमा
- पटियाला हाउस
- रोहिणी
- साकेत
- द्वारका
- राउज एवेन्यू
- दिल्ली हाई कोर्ट
- डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल्स (DRTs)
- परमानेंट लोक अदालतें
- दिल्ली स्टेट कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन
- जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →