बेंगलुरु के 5-स्टार होटल पूल में करंट, 2 विदेशी नागरिकों की मौत
बेंगलुरु: बेंगलुरु के 5-स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में शुक्रवार शाम करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई। घटना होटल की तीसरी मंजिल पर बने पूल में हुई।मृतकों की पहचान 57 साल के जर्मन नागरिक अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थाइस और 45 साल के स्लोवाकियाई नागरिक जुराज होर्वाट के रूप में हुई है। दोनों होटल में ठहरे हुए थे।दोनों को बचाने की कोशिश में एक अमेरिकी नागरिक और होटल का पूल अटेंडेंट घायल हो गए। दोनों को मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। केस दर्ज कर करके पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। होटल मैनेजमेंट की ओर से अब तक इस घटना पर कोई बयान नहीं आया है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →