चंबा के तीसा में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 32 वर्षीय युवक से 9 किलो चरस बरामद
चंबा: 31 अक्टूबर : 2026 : नाकाबंदी के दौरान राकेश कुमार पुत्र दौलत राम निवासी गांव माण्डका डाकघर थल्ली तहसील चुराह जिला चंबा उम्र 32 वर्ष के कब्जे से 9.028 किलोग्राम चरस बरामद हुई। जिला चंबा के तीसा क्षेत्र में कांगड़ा एसटीएफ ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 किलो से अधिक चरस बरामद की है। एसटीएफ प्रभारी एएसआई परमेश शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 31-10-26 की रात 12:50 बजे खखड़ी डैम साइट लिंक रोड तीसा में नाकाबंदी की गई थी।
नाकाबंदी के दौरान राकेश कुमार पुत्र दौलत राम निवासी गांव माण्डका डाकघर थल्ली तहसील चुराह जिला चंबा उम्र 32 वर्ष के कब्जे से 9.028 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ एसटीएफ थाना धर्मशाला में एफआईआर नंबर 02/2026 दिनांक 31/10/2026 धारा 20, 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →