मंहगाई की मार! पेट्रोल-डीज़ल के बाद यह चीज़ें भी हो सकती हैं मंहगी
बाबूशाही ब्यूरो
नई दिल्ली, 23 मई, 2026ः देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है।ईंधन की कीमतों में 9 दिन में यह तीसरी बढ़ोतरी है। 4 दिन पहले 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। जबकि, 15 मई को भी कीमतों में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। हालांकि ईंधन के दाम बढ़ने से कई और चीज़ों पर भी असर पड़ सकता है। जिससे आम जनता पर मंहगाई की मार पड़ सकती है।
अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं…
मालभाड़ा बढ़ेगा: ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे।
खेती की लागत: ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ेगी।
बस-ऑटो का किराया: सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →