जम्मू-कश्मीर: राजौरी में एनकाउंटर, आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने घेरा
बाबूशाही ब्यूरो
राजौरी, 23 मई, 2026ः जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शनिवार दोपहर सुरक्षाबलों और आतंकियों से मुठभेड़ हुई है। दोरीमल के जंगलों में 2-3 पाकिस्तानी आतंकियों के घिरे होने की खबर है।आतंकी मूवमेंट की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों का जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग की।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →