अमरनाथ से बाबा बर्फानी की पहली फोटो आई सामने, आप भी करें दर्शन
बाबूशाही ब्यूरो
श्रीनदर, 23, मई, 2026ः अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले शनिवार को बर्फ से बने शिवलिंग (बाबा बर्फानी) की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि 6 से 7 फीट का शिवलिंग अपना आकार ले चुका है।इस दौरान सुरक्षा के लिए तैनात जवानों ने सबसे पहले शिवलिंग के दर्शन भी किए। अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 9 अगस्त 2026 तक चलेगी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →