मोहाली में बिल्डर ऑफिस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
मोहालीः जीरकपुर में एक बिल्डर के ऑफिस पर शुक्रवार सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। दो हथियारबंद बदमाश प्रोजेक्ट के गेट पर पहुंचे और तीन राउंड फायर किए।हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। एक बाइक से उतरने ही फायरिंग करने लगा और बाद में दोनों मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बिल्डर अमित दुआ के मुताबिक, उन्हें पिछले करीब एक साल से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। उनके परिवार के सदस्यों को भी वाट्सअप कॉल के जरिए धमकियां दी जा रही थीं।उधर, फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →