लुधियाना में तेज रफ्तार स्कूल बस ने छात्रा को कुचला
लुधियाना, 07 अक्तूबर, 2026ः लुधियाना में तेज रफ्तार स्कूल बस ने साइकिल सवार छात्रा को कुचल दिया। छात्रा स्कूल से साइकिल पर घर वापस जा रही थी, तभी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद छात्रा बस के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल बच्ची को देखते ही आसपास के लोगों ने उसे पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
उधर, पुलिस का कहना है कि अभी बच्ची का माता-पिता की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →