हरियाणा के EX MLA की दिल का दौरा पड़ने से मौत
यमुनानगरः यमुनानगर से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी का सोमवार सुबह अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, राजपाल भूखड़ी सोमवार सुबह 6 बजे रोजाना की तरह सैर पर गए थे और करीब सात बजे घर लौटे।
इसके बाद उन्हें सढ़ौरा में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त की बैठक में शामिल होने के लिए जाना था, जिसकी वह तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी छाती में अचानक तेज दर्द उठा। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजपाल भूखड़ी 55 वर्ष के थे और कुमारी सैलजा के करीबी थे। लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय थे और वर्ष 2009 में साढौरा (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2019 में टिकट कटने पर वो पार्टी और सैलजा से काफी नाराज हुए थे।
राजपाल भूखड़ी का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर करीब दो बजे उनके पैतृक गांव भूखड़ी में किया जाएगा।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →