BREAKING: गिल्को वाले 'गिल' BJP में शामिल
चंडीगढ़, 1 अगस्त, 2025- पूर्व अकाली दल नेता रणजीत सिंह गिल आज भाजपा में शामिल हो गए। हरियाणा CM आवास पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उन्हें भाजपा में शामिल किया गया। इस अवसर पर सैनी ने गिल का स्वागत किया, जबकि गिल ने उन्हें पार्टी में शामिल करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री सहित पूरे नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा नेता सुभाष शर्मा, तजिंदर सिंह सरां और संजीव वशिष्ठ के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →