Himachal: Indian Navy: हमीरपुर के संजय वात्स्यायन बने भारतीय नौसेना के डिप्टी चीफ, CM, DCM ने दी बधाई
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 01 अगस्त 2025 : हमीरपुर से संबंध रखने वाले वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने भारतीय नौसेना उप प्रमुख का पद संभालकर प्रदेश का सीना गर्व से चौड़ा किया है।
उधर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संजय वात्सायन को भारतीय नौसेना के उप-नौसेना प्रमुख का पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला हमीरपुर के हीरानगर निवासी वाइस एडमिरल संजय वात्सायन को भारतीय नौसेना के 47वें उप नौसेना प्रमुख का पद संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि यह हम सब के लिए गर्व का विषय है कि हिमाचल प्रदेश के सपूत अपनी प्रतिभा, परिश्रम और निष्ठा से राष्ट्र की सेवा में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →