Breaking News: पंचकूला में महिला थाना SHO-ASI सस्पेंड
पंचकूला: पंचकूला के PWD रेस्ट हाउस में सोमवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में महिला थाना की ASI कविता व SHO राजेश कुमारी को मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सस्पेंड कर दिया। मंत्री ने कहा कि इनको कानून के ज्ञान की जरूरत है, इसलिए इनका हैडक्वार्टर भी भौंडसी रखा जाए, यह मैं रिकमंड करता हूं।
हालांकि डीसीपी अदिति ने कहा कि वे पहले इसकी इंक्वायरी करेंगी, उसके बाद ही सस्पेंड किया जाना चाहिए। लेकिन मंत्री ने कहा कि इनको मैं आज ही सस्पेंड करता हूं, अगर कोई रोल नहीं मिलता है, तो इनको फिर बहाल कर देना, लेकिन आज ये सस्पेंड होगी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →