CM भगवंत सिंह मान की सेहत को लेकर आई नई अपडेट
मोहाली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सेहत को लेकर नई अपडेट सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक उनकी पल्स रेट में सुधार हो रहा है और हालत स्थिर बनी हुई है। फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। आज उन्हें मिलने के लिए दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और संजीव अरोड़ा पहुंचे और उनकी सेहत का हाल जाना।
मनीष सिसोदिया ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद बताया कि बीती शाम उनकी सेहत पल्स रेट गिरने के कारण ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार है और डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनसे पंजाब में आई बाढ़ को लेकर भी बातचीत की।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →