हरियाणा में CMO के विभागों का बंटवारा, राजेश खुल्लर को 16 विभाग, राज नेहरू की एंट्री
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 02 जून। हरियाणा सरकार ने आज मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में विभागों के बंटवारे का एलान कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेश खुल्लर को 16 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले उनके पास 21 विभाग थे, लेकिन अब 5 विभाग उनसे हटाकर अन्य अधिकारियों को सौंप दिए गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री के ओएसडी राज नेहरू की भी सीएमओ में एंट्री हो गई है, जिन्हें 3 महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार सौंपा गया है।
राजेश खुल्लर के पास कौन-कौन से विभाग?
रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राजेश खुल्लर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समय से ही सीएमओ में चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर कार्यरत हैं। नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनका कद बरकरार है। अब वे 16 विभाग देखेंगे, जिनमें शामिल हैं:
-
आयुष, ऊर्जा, न्याय प्रशासन, उत्पाद शुल्क और कराधान, वित्त, स्वास्थ्य, गृह, उद्योग एवं वाणिज्य, सूचना, जनसंपर्क, भाषाएं और संस्कृति, सामान्य प्रशासन, कार्मिक एवं प्रशिक्षण, आतिथ्य एवं सतर्कता, सिंचाई एवं जल संसाधन, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी, राजभवन मामले, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, नगर एवं ग्राम नियोजन व शहरी संपदा, मुख्यमंत्री कार्यालय, विधायी कार्य से जुड़े सभी मामले।
खुल्लर को ओवरऑल इंचार्ज की जिम्मेदारी भी दी गई है।
अन्य अधिकारियों को मिली जिम्मेदारियां:
आईएएस अरुण कुमार गुप्ता:
-
11 विभाग जिनमें शामिल हैं:
सिविल एविएशन, को-ऑपरेशन, क्रिडा, पर्यावरण, वन एवं वाइल्ड लाइफ, खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, जेल, खनन, पब्लिक वर्क्स, सामाजिक न्याय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति सशक्तिकरण, ट्रांसपोर्ट, अर्बन लोकल बॉडीज, मुख्यमंत्री घोषणाओं का कार्यान्वयन।
आईएएस साकेत कुमार:
-
9 विभाग, जिनमें शामिल हैं:
कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, डेयरी, पंचायत विकास एवं चुनाव, मत्स्य पालन, विदेशी मामले, हाउसिंग फॉर ऑल, सैनिक कल्याण बोर्ड, महिला एवं बाल विकास।
आईएएस यशपाल:
-
8 विभाग, जिनमें शामिल हैं:
आर्किटेक्चर, आर्काइव्स, पुरातत्व एवं पर्यटन, लेबर, प्रिंटिंग, स्टेशनरी, पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग, स्कूल एजुकेशन, खेल, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड।
राज नेहरू (सीएमओ में ओएसडी):
HCS विवेक कालिया:
HCS सुधांशु गौतम:
-
सरकारी आवास आवंटन, सीएम अनाउंसमेंट, सीएम रिलीफ फंड, एचआरडीएफ, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी और वक्फ बोर्ड से संबंधित कार्य।
HCS राकेश संधु:
सीएमओ में फेरबदल के बाद क्या बदलेगा?
मुख्यमंत्री कार्यालय के इस नए विभागीय बंटवारे से साफ है कि नायब सिंह सैनी ने अपनी टीम को ज्यादा स्पष्ट जिम्मेदारियों के साथ तैयार किया है। राजेश खुल्लर की भूमिका अब भी सबसे अहम बनी हुई है, लेकिन अन्य अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी देकर कार्यों का बंटवारा किया गया है।
अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में ये टीम प्रदेश के विकास और प्रशासनिक कार्यों को किस दिशा में आगे बढ़ाती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →