संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक होगा आयोजित
बाबूशाही ब्यूरो
नई दिल्ली, 04 जून, 2025ः संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को नई दिल्ली में इसकी जानकारी दी। रिजिजू ने बताया कि 21 जुलाई से 12 अगस्त तक संसद का मानसून सत्र आयोजित किया जाएगा। विपक्ष की ओर से ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लगातार की जा रही संसद के विशेष सत्र की मांग के बीच सरकार ने यह एलान किया है।
मानसून सत्र में बीमा संशोधन विधेयक पेश किया जा सकता है। विधेयक में बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने की तैयारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विधेयक का मसौदा तैयार है और इसे जल्द ही मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा।
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Government has decided to commence Monsoon Session of Parliament from 21st July to 12th August 2025: Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju <a href="https://t.co/E81seVxDH5">pic.twitter.com/E81seVxDH5</a></p>— ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/1930170590809223208?ref_src=twsrc%5Etfw">June 4, 2025</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →