Himachal: Accident In Kullu: हिमाचल के कुल्लू में सड़क हादसा, खाई में गिरी टैक्सी; तीन महिलाओं की मौत, 9 घायल
बाबूशाही ब्यूरो
कुल्लू: 28 मई 2026 : जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी के बढ़ई-बाग-पीज सड़क पर एक टैक्सी (सूमो) दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बताया जा रहा है कि टैक्सी में 12 सवारियां थी। हादसे में ताजा जानकारी के अनुसार तीन महिलाओं की मौत हो गई है जबकि 9 लोग घायल हैं।
सूचना के बाद पुलिस, दमकल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदनलाल कौशल ने कहा कि घायलों को कुल्लू अस्पताल लाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सीधे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में सहयोग किया। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →