सो रहा परिवार आग में फंसा:उठती लपटें देख ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर सुरक्षित निकाला
संगरूरः संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र के गांव चोटियां में देर रात एक परिवार के घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। गांव वालों ने समय रहते परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
पीड़ित राकेश कुमार गांव में दुकानदारी का काम करता है। देर रात उसके घर से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। पड़ोसियों ने आग देखकर तुरंत शोर मचाया और परिवार को बाहर निकालने के लिए मौके पर पहुंच गए। उस समय परिवार के सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे और उन्हें आग लगने की जानकारी तक नहीं थी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →