Himachal: NHAI : एनएचएआई की बनाई सड़कों का निरीक्षण; दिल्ली से आई टीम कर रही जांच, केंद्रीय परिवहन मंत्रालय को सौंपेंगे रिपोर्ट
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला : 07 सितंबर 2026 :
हिमाचल प्रदेश में एनएचएआई द्वारा बनाई जा रही सड़कों पर केंद्र ने निगरानी बढ़ा दी है। इन सड़कों की गुणवत्ता सहित सड़क निर्माण में आ रही दिक्कतों को जांचने के लिए अधिकारियों का एक दल हिमाचल पहुंचा है।
इस दल का नेतृत्व मेंबर प्रोजेक्ट विपनेश शर्मा कर रहे हैं। इस निरीक्षण के दौरान आरओ अजय सिंह भरगोटी और प्राजेक्ट डॉयरेक्टर वरुण भी मौजूद रहे हैं। राज्य में एनएचएआई के तहत चल रहे सभी प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण सात सितंबर तक किया जाएगा और यह जांच दल बीते पांच सितंबर से सड़कों की गुणवत्ता का अवलोकन कर रहा है।
निरीक्षण के दौरान पाई जा रही खामियों से संबंधित प्रोजेक्ट्स अधिकारियों को अवगत करवाया जा रहा है और सड़क निर्माण में आ रही दिक्कतों के निपटारे के आदेश भी दिए जा रहे हैं। एनएचएआई से जुड़े कुछ अधिकारी बताते हैं कि निरीक्षण दल ने सड़क निर्माण का कार्य टाइम बाउंड पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
दिल्ली से आया यह निरीक्षण दल केंद्रीय परिवहन मंत्रालय सहित एनएचएआई के उच्चाधिकारियों को हिमाचल में चल रहे सड़क प्रोजेक्ट्स की पूरी रिपोर्ट बनाकर देंगे। मंडी में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी ने बताया कि दिल्ली से आई टीम पूरे हिमाचल में चल रहे एनएचएआई के प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण कर रही है। सात सितंबर तक यह जांच चलेगी। इससे प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरि करने और दिक्कतें निपटाने में मदद मिलेगी।दल चंबा-पालमपुर-मंडी-हमीरपुर में एनएचएआई प्रोजेक्ट्स की जांच करेगा। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →