Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में भी बरसेंगे बादल, उमस-गर्मी से थोड़ी राहत
चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को कुछ हद तक गर्मी व उमस से राहत दिलाई है। रविवार को पठानकोट में जमकर बारिश से मौसम में काफी बदलाव आया है। चंडीगढ़ में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। होशियारपुर और रूपनगर में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फाजिल्का, मुक्तसर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर और कैथल में भी कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →