बड़ी खबरः जहरीली शराब पीने से अब तक 11 की मौत
सागर (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली-अवैध शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 35 लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से कुछ की हालत अब भी गंभीर है। गंभीर मरीजों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। मौतों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है।
डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल लाए गए मरीजों के शरीर नीले पड़ गए थे और उन्हें अकड़न महसूस हो रही थी। घटना के बाद प्रभावित गांवों में स्क्रीनिंग की जा रही है। शराब पीने वाले लोगों को चेकअप के लिए अस्पताल लाया जा रहा है।
एसपी अनुराग सुजानिया ने कहा- प्राथमिक जांच में शराब की सप्लाई उत्तर प्रदेश के ललितपुर से होना सामने आया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। ललितपुर में भी नेटवर्क खंगाला जा रहा है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →