Himachal Breaking: नूरपुर पुलिस की कार्रवाई: 1.340 किलोग्राम चरस के साथ चुराह के तीन युवक गिरफ्तार
बाबूशाही ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा), 11 मई 2026 :
नूरपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत CIA नूरपुर टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान भारी मात्रा में चरस के साथ तीन आरोपियों को काबू किया है।
मामले का विवरण नियमित गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने डिफेंस रोड कोपड़ा के समीप संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने दो वाहनों— ऑल्टो कार नंबर HP 01 C 2306 और होंडा BR-V नंबर HP 48 A 7741 को निरीक्षण के लिए रोका।
नियमानुसार ली गई तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1.340 किलोग्राम चरस बरामद की गई।
आरोपियों का विवरण
1. सैफ अली, उम्र 30 वर्ष, निवासी तहसील चुराह, जिला चम्बा
2. अब्दुल्ला, उम्र 33 वर्ष, निवासी तहसील चुराह, जिला चम्बा
3. फारुख, उम्र 20 वर्ष, निवासी तहसील चुराह, जिला चम्बा
पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध NDPS अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल दोनों वाहनों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →